पंचायत भवन पर गंदगी पर भड़के बीडीओ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर की दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया। पंचायत भवन पर गंदगी व पंचायत सहायक के नदारद पाए जाने पर बीडीओ ने पंचायत सचिव ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बघौरा में आयोजित चौपाल में पहुंचे खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार पंचायत भवन में व्याप्त गंदगी देखकर भड़के पंचायत सहायक पुष्पेंद्र कुमार के मौके पर गायब मिले जानकारी मांगने पर ग्रामीणों ने बताया कि एक बार आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद दुबारा नहीं दिखाई दिए जिस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक सुर में ग्रामीणों ने जल निकासी हेतु नाली निर्माण करवाए जाने की बात कही दूसरी चौपाल ग्राम पंचायत चौला में आयोजित हुई जहां किसान सम्मान निधि से संबंधित 5 शिकायतें आई निर्माणाधीन अमृत सरोवर व पंचायत भवन का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ ने मानक के अनुरूप समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बघौरा प्रधान जगजीवन पंचायत सचिव देवेंद्र वर्मा चौला प्रधान श्रेयावति प्रधान प्रतिनिधि बृजेश सिंह पंचायत सचिव कुलदीप श्रीवास्तव विवेक कुमार रोजगार सेवक रेखा मौर्या महेश प्रसाद सन्दीप वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

