बैटरी विस्फोट में घायल पांचवे व्यक्ति की मौत
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
मोहम्मदपुर खाला, बाराबंकी। चार्जिंग में लगी ई-रिक्शा की दो बैटरी में एक सप्ताह पहले विस्फोट हो गया था। इस घटना में पांच लोग घायल हुए थे। तीन लोगों की मौत उसी दिन हो गई थी। उसके बाद चौथे की और अब पांचवीं घायल की मौत हो गई है। घायल भतीजी की मौत से एक बार फिर से कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रो करके बुरा हाल है। मोहम्मदपुर खाला थानांतर्गत गोसाइनपुरवा ढखवा निवासी अंकित व अंशू गोस्वामी दोनों सगे भाईं है। दोनों चार वर्षाे से लखनऊ जिले में बीबीडी क्षेत्र के दयाराम का पुरवा में किराए के एक मकान में परिवार संग रहते थे। अंशू रंगाई-पुताई एवं अंकित गोस्वामी ई-रिक्शें को चला करके परिवार के पालन पोषण किया करतें थे। अंकित मृतक पत्नी रोली,दो बेटे कुंज और शिवा के संग में रहते थे। वहीं अंशू पत्नी रेखा एक बेटा योगराज के साथ शादी में गए हुए थे। अंशू अपनी दो बेटियां मृतक रिया एवं प्रिया को भाईं अंकित के घर में छोड़ आए थे हादसा 11 मई गुरुवार के भोर बीबीडी इलाके की है। अंकित ई-रिक्शा की दो बैटरी चार्जिंग पर लगा रखी थी। वहीं अंकित किसी कार्य से बाहर गया था। जबकि रोली बच्चों के साथ में कमरे में मौजूद थे।चार्जिंग पर लगीं हुईं, दोनों बैटरी विस्फोट के संग फट गई थी।इस घटना में रोली, शिवा, कुंज (मां-बेटे) एवं भतीजी प्रिया,रिया घायल हो गई थी। उधर घटना उपरांत रोली,कुंज और रिया की मौत हो गई थी।चार दिन पूर्व शिवा ने दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल भतीजी प्रिया गोस्वामी ने शनिवार की देररात उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार सुबह प्रिया का शव पीएम हो करके ढखवा गांव को पहुंचा। घर में कोहराम मच गया। वहीं प्रिया का अंतिम संस्कार किया गया है। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

