बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में फायर लेस कुकिंग कक्षा में बच्चों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पदार्थ बनाने की विधि बताई गई
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में फायर लेस कुकिंग कक्षा में बच्चों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पदार्थ बनाने की विधि बताई गई। सभी बच्चों ने बहुत ही साफ सफाई से व्यवस्थित ढंग से अपनी टीम के साथ रेसिपी के अनुसार स्वादिष्ट पेय पदार्थ, रूह आफ़जा, सोडा सिकंजी, लस्सी, आलू चाट, मटर चाट, वेज सैंडविच एवं भेल पूरी आदि बनाकर विभिन्न कक्षाओं में बच्चों ने टीचर्स एवं प्रबंध तंत्र को सर्व किया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्य मीनू एल बत्रा ने कुकिंग की प्रशंसा की। कुकिंग क्लास की ट्रेनर शिक्षिकाएं श्वेता शर्मा एव रीता वार्ष्णेय विगत कई वर्षों से इस रुचि के विद्यार्थियों की कक्षा को सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। समर कैंप की इंचार्ज शारदा बबेजा ने सभी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों से और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में आदर्श, सक्षम, अभिनव, प्रशांत, मानिक, रवि पल्लवी, अनिका, योगिता, आस्था, प्रिया, अनन्या, कुमार संभव, माधव, आरव गुप्ता आदि अनेक छात्र छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

