जयप्रकाश हत्याकांड में तीन माह बाद भी पुलिस खाली हाथ हत्यारोपी का सुराग लगाने में नाकामयाब रही बड्डूपुर थाना पुलिस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बड्डूपुर, बाराबंकी। बेहरमी से की गई किसान की हत्या के तीन माह बाद भी पुलिस के खाली हाथ है। जबकि हत्या का खुलासा न कर पाने पर एक थाना प्रभारी को जहां पुलिस लाइन संबंध कर दिया गया तो दूसरे को यहां से दूसरे थाने पर स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थान पर तीसरे थाना प्रभारी संतोष कुमार की तैनाती की गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लगभग दो माह का समय हो गया है। लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किसान जयप्रकाश वर्मा की 20 फरवरी की रात ईंट से कूंच कूंच कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। किसान का शव उसी के इंटर लॉकिंग ईंट बनाने वाले प्लांट में तख्त पर मिला था। किसान की हत्या के तीन माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा तो दूर अभी तक हत्यारोपियों का सुराग तक नहीं लगा सकी है।जबकि पुलिस अधीक्षक ने तत्कालीन थाना प्रभारी को हत्या का खुलासा न कर पाने पर चार दिन बाद ही पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया गया था।उनके स्थान पर नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह की तैनाती की गई।एक माह बाद नारद मुनि सिंह को भी दूसरे थाने पर स्थानांतरित कर दिया गया।जिसके बाद तीसरे थाना प्रभारी संतोष कुमार ने थाने का प्रभार संभाला। संतोष कुमार को दो माह बड्डूपुर थाने का कार्यभार संभाले होने को है। जबकि बड्डूपुर के साथ कुर्सी, घुंघटेर, फतेहपुर की पुलिस भी हत्या के खुलासे में लगाई गई है। उसके बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारोपितों तक पहुंच नहीं सकी है। हत्या का खुलासा बड्डूपुर पुलिस द्वारा ना कर पाने से क्षेत्र में पुलिस के ऊपर तरह-तरह की उंगलियां उठ रही हैं। क्षेत्र की जनता आपस में होटलों पर बैठे पुलिस वास जनप्रतिनिधि के ऊपर उंगलियां उठा रही है। जनता में पुलिस के प्रति जो विश्वास था वह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!