पर्यावरण बचाने के लिए जरूरी है, हरियाली: अरुण कुमार किसान मनोज शुक्ला की बागवानी देखकर खुश हुए पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर, बाराबंकी। मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण मे उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार पाने वाले किसान के यहां भी पर्यावरण राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना बागवानी देखने पंहुचे। उन्होंने किसानों को अपनी मिट्टी, पर्यावरण बचाने और उत्पादकता को बनाए रखने के लिए जल, जीवन और हरियाली का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए जल जीवन हरियाली जरूरी है। इस दौरान बागगानी के निरीक्षण के दौरान उन्हें हरा भरा वातावरण बेहद पसंद आया। उन्होंने अन्य लोगो को भी इससे प्रेरणा लेकर हरित पट्टी विकसित करने को कहा। बताते चलें कि रामनगर तहसील के जैदपुर बनर्की निवासी मनोज शुक्ला ने 13 हेक्टेयर में पेंड पौधे लगाकर हरित पट्टी विकसित की है। जिनको पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया था। सोमवार को भगहर झील पर कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे गाँव पंहुचे तथा पौध रोपण देख कर किसान की तारीफ की। उनके साथ प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, वन सरंक्षक अयोध्या डा. अनिरूद्ध पांडेय, डीएफओ अयोध्या सितांसु पांडेय, डीएफओ बाराबंकी रुस्तम परवेज, रेंजर सुबोध शुक्ला सहित कई प्रधान आदि मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!