अज्ञात चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए 53 हजार से अधिक की नगदी सहित,जेवरात उठा ले गये
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औलियापुर मे अज्ञात चोरो ने एक घर को निशाना बनाते हुए 53 हजार से अधिक की नगदी सहित हजारों रुपये कीमत के जेवरात उठा ले गये पीड़ित ने थाना सफदरगंज मे चोरी की तहरीर दी है। मंगलवार की देर रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औलियापुर निवासी रविन्द कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद के घर के पिछे से आये अज्ञात चोरो ने घर की तिजोरी का ताला तोड़कर 53 हजार 8 सौ की नगदी सहित सोने का एक हार, एक् मांग टीका, 3 जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ बिछिया मोबाईल व चार्जर आदि उठा ले गये। पीड़ित न थाना सफदरगंज मे चोरी की तहरीर दी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

