सड़क पर अवैध वसूली का विरोध करने पर नवनिर्वाचित पालिका सदस्य उसके भाई ने कार चालक के साथ की मारपीट पत्नी के साथ छेड़छाड़ नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के मध्य स्थित अकबराबाद चौराहे पर नान पार्किंग जोन में अवैध वसूली करने का विरोध करने पर नवनिर्वाचित पालिका सदस्य उसके भाई ने कार चालक उसकी पत्नी के साथ की मारपीट छेड़छाड़ घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर के मोहल्ला मोहदीनपुर निवासी मुनाजिर पुत्र अली हसन ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह इको कार डी एल 5 सी जे 9389 से अपनी पत्नी को कान का उपचार कराने के वास्ते घर से निकलकर बदायूं जाने के लिए जैसे ही अकबराबाद चौराहे पर पहुंचे कि नान पार्किंग जोन में वाहनों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे नवनिर्वाचित पालिका सभासद अकरम पुत्र इस्लाम कुरेशी रईस अहमद पुत्र इस्लाम कुरेशी निवासी मोहल्ला अकबराबाद ने गाड़ी रोक कर वसूली के नाम पर गाली गलौज एवं मारपीट करना प्रारंभ कर दी साथ ही उन्होंने पत्नी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ भी की जब मैंने उसका विरोध किया तो काफी लोग चौराहे पर एकत्रित हो गए उपरोक्त लोग जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए घटना की उपरोक्त लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में भाग संख्या 282 वर्ष 2023 धारा 354 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, I
बताया जाता है ठेकेदारों उनके गुर्गों द्वारा पार्किंग के नाम पर नान पार्किंग जोन में वाहनों से जमकर अवैध वसूली की जा रही है जिसकी शिकायतें समाचार पत्रों एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अनेकों बार प्रकाशित हो चुकी हैं परंतु पुलिस प्रशासन ने उपरोक्त अवैध वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तो करना दूर चिन्हित करना भी उचित नहीं समझा जबकि अकबराबाद चौराहे पर सुरक्षा के वास्ते पुलिस पिकेट तैनात रहती है तैनात रहे पुलिसकर्मी भी अवैध वसूली का विरोध नहीं करते जिसके कारण पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार एवं उनके गुर्गों के हौसले जन्मदिन बुलंद होते जा रहे हैं I
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!