साप्ताहिक बाजार में घरेलू सामान खरीदने गई पत्नी लापता पति ने  नामजद रिपोर्ट कराई दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के 1 ग्राम निवासी पीड़ित ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी 26 जून वर्ष 2022 को साप्ताहिक बाजार  चितौरा  में  घरेलू सामान  की खरीद-फरोख्त करने के वास्ते गई थी जहां से वह शाम तक जब वापस नहीं आई तो इधर उधर रिश्तेदारों में पता किया परंतु वह नहीं मिली बाद में पता चला थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कुआं टांडा निवासी कप्तान सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण उसकी पत्नी को गुमराह करके भगा ले गया है पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!