विद्युत विभाग की छापेमारी में 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। विधुत विभाग की टीम ने कस्बा बेलहरा सहित पांच गांवों में छापेमारी के दौरान सात लोग विधुत चोरी करते हुए पकडे गये। जिनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं कई बकायेदारों के कनेक्शन की काटे गये। मालूम हो गुरुवार की सुबह सात बजे एसडीओ सर्वेश कुमार के नेतृत्व में विधुत विभाग की टीम ने कस्बा बेलहरा, चिरैय्या, छेदा, गैसापुर, सौरंगा गांवों मे विधुत विभाग द्वारा छापेमारी की। जिसमें चार लोग मीटर से बाईपास तार जोडकर चोरी से इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं तीन लोगो द्वारा बिना कनेक्सन के डायरेक्ट तार जोडकर विधुत आपूर्ति की जा रही थी। इन सातों लोगो के विरूद्ध विधुत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 17 उपभोक्ताओं का विधुत बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गये। इस सम्बन्ध में एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि विधुत चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी की गई है जिसमें सात लोग विधुत चोरी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विद्युत आपूर्ति हुई ठप, जनमानस हलकान

बारिश होने के साथ तेज हवाओं के चलते कस्बा समेत आसपास के करीब 50 गांवो की विधुत आपूर्ति ठप हो गई। विधुत आपूर्ति न होने के कारण डेढ लाख की आबादी प्रभावित रही। 11 घंटे बाद विधुत आपूर्ति बहाल की जा सकी। गुरूवार की सुबह 3 बजे बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने लगी थी जिसके कारण ग्राम रींवा सींवा के पास इन्सूलेटर पंचर हो गया था वहीं कई स्थानों पर पेड की डाल गिरने से लाइन लॉस हो गई थी। विधुत आपूर्ति ठप होने से कस्बा फतेहपुर, बड्डूपुर, मल्लांवा, खिझंना, मीननगर, नांदकुई, शेखपुर मखदूम, वतिया आदि करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। विधुत विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूडकर दुरूस्त किये जाने के तकरीबन 11 घंटो के बाद विधुत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस सम्बन्ध में एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि इन्सूलेटर पंचर होने के साथ कई स्थानों पर पेड की टहनियां तार पर गिर गई थी जिसके कारण सप्लाई बंद हो गई थी। फाल्ट को सही कराकर सप्लाई को चालू करा दिया गया है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!