थोड़ी देर की बारिश ने पैदा की मुश्किलें, नालियां हुई चोक
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
देवा, बाराबंकी। जिले में शनिवार की दोपहर आए आंधी पानी ने देवा विकासखंड में हुए विकास की पोल खोली दी। ब्लॉक परिसर में भरा पानी नालियां चोक हुई। विकासखंड देवा में सफाई कर्मचारी ना होने के कारण बारिश के दिनों में ब्लाक परिसर का प्रांगण तालाब में तब्दील हो जाता है। साथ ही छत पर भी पानी भर जाता है। जिसकी साफ सफ़ाई ना होने से छत खराब हो रही है। इन सब बातो को जाने हुए अधिकारी और कर्मचारी मौन बने हुए है। सोचने वाली बात तो यह है की देवा ब्लॉक परिसर में लगे पेड़ो से गिरने वाले पत्तो से गंदगी होती है इन पत्तों के कारण छतों पर पानी रुकता है और छत से पानी नीचे भी टपकता है तथा पत्ते पानी के साथ बहकर नालियों में जमा हो जाता हैं और नालियों को जाम कर देता हैं। जिससे पानी का निकास बंद हो जाता है। और परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। बलॉक प्रांगण में सफाई कर्मचारी के न होने से साफ सफाई सुचारु रुप से नहीं हो पाती है जब तब दूसरे ग्राम पंचायत से सफाई कर्मचारी आते और साफ कर चले जाते है।नालियां चोक होने के कारण जब बारिश होती है तो पानी नहीं निकल पाता है और प्रांगण में भर जाता है।
छत का प्लास्टर टूटा
देवा खंड विकास अधिकारी कार्यालय के साथ लिपिक कार्यालय के मरम्मत का कार्य पिछले वर्ष 2022 में हुआ। परंतु यह कार्य भी अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से घोटाले के साथ कराया गया। जिसके कारण छतों का प्लास्टर टूट कर नीचे गिर रहा है जो फोटो में साफ देखा जा सकता है। यह हाल जब ब्लॉक में बैठ रहे खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने बने बरामदे का है तो 88 ग्राम पंचायतों की क्या दशा होगी ? सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

