जैदपुर, बाराबंकी। कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग बेहद परेशान है। बंदर इतने ढीठ हो गए हैं कि आने जाने वालों को रोक कर सामान छीन ले जाते हैं। बंदरों के उत्पात से छोटे छोटे बच्चे डर के कारण घर से निकलते तक नही हैं। मकानों की छतों पर जम कर उत्पात मचाते हुए टंकियों के ढक्कन खोल कर उसके पानी में नहाते है। यदि कोई उन्हें भगाने जाए तो वह उसे काटने के लिए दौड़ते है। इसके अलावा बंदर छतों पर सुखाने के लिए फैलाए गए कपड़ों को भी फाड़ देते है। सबसे अधिक बंदरों का आतंक छोटी मीरा, बड़ी बाजार, पानी टंकी, वसी नगर, दमादनपुरवा, गढ़ी कदीम मोहल्ला में है। यहां बंदरों के उत्पात से सभी परेशान हैं। पोते दारान निवासी शादाब की अम्मी छत से कपड़े उतार रही थी तभी बंदर ने झपट कर हाथ पर काट खाया। साथ ही बंदर छत पर सूख रहे कपड़े भी फाड़ दिए। कस्बा निवासी नगमा बानो की रसोई में बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक साथ रसोई में पांच बंदर घुस गए और सारा सामान इधर उधर बिखेर दिया। कस्बावासी अनिल,गौरव, बोबी,कमल,सतीश,अहमद,आमिर ने बताया कि बंदरों का आतंक काफी अधिक बढ़ गया है। घर की छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढ़क्कन तोड़ कर उसमें नहाते हैं। राहगीर बच्चों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। कस्बावासियों ने मांग की है कि नगर पंचायत कार्यालय इन बंदरों की रोकथाम का कोई उचित प्रयास करे। चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
Related Posts

