हाईवे पर दो बाइको में भिड़ंत, महिला सहित तीन घायल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया जहां पर सभी का उपचार डॉ रईस खान द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रघुराज नगर इंदिरा नगर लखनऊ निवासी करीब 55 वर्षीय मोहम्मद यासिर पुत्र मोहम्मद नसीर अपने पुत्र 22 वर्षीय मोहम्मद उबैद व अपनी 30 वर्षीय बहन जरीना बानो पत्नी मोहम्मद इलियास के साथ अयोध्या जनपद के सिधौली मियांपुरवा थाना मवई अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से गए हुए थे वहां से करीब 3रू00 बजे तीनो लोग वापस अपने घर जा रहे थे बाइक उबैद चला रहा था, तभी लखनऊ अयोध्या एनएच 27 हाईवे पर कोतवाली रामसनेहीघाट के दिलोना मोड़ के पास अचानक साइड से आई दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लाया गया जहां पर इमरजेंसी पर तैनात डॉ अमित मौजूद ना होने के कारण अस्पताल में मौजूद डॉ रईस खान द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। कुछ देर बाद इमरजेंसी डॉक्टर अमित मौके पर पहुंचे लेकिन वह अपनी कुर्सी पर ही बैठे रहे, डॉक्टर रईस खान ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ घायल का उपचार किया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

