दहेजलोभियो ने दो बच्चों की मां को मारपीट कर घर से निकाला

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। दहेजलोभियों ने दो बच्चों की मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। समझाने गए विवाहिता के भाईयों पर भी ससुरालवालों ने हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला शीशमहल निवासी अफसर खां की पुत्री नेहा का निकाह लगभग चार वर्ष पूर्व थाना उघैती के गांव स्वरूपपुर निवासी शुयेब पुत्र अकबर नवाज के साथ हुआ था। आरोप है कि पति समेत सभी ससुराल वाले शुरू से ही कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए नेहा चुपचाप सब कुछ सहन करती रही। इसी दौरान उसने दो पुत्रों को भी जन्म दिया। आरोप है कि बीती 22 मई को अपराह्न साढ़े तीन बजे पति शुयेब, देवर शबाब, ससुर अकबर नवाज, सास गौरी बी व ननद शाजिया ने उसे दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके भाई व अन्य परिजन ससुरालवालों को समझाने पहुंचे तो उन्हें गालियां देकर भगा दिया। जब पीड़िता मायके वालों के साथ थाना उघैती जा रही थी तो आरोपियों ने घेरकर मारापीटा और भाई का मोबाइल तोड़ दिया। नेहा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांचों नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!