जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सड़क पर बह रहा गन्दा पानी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। बदोसरांय कस्बे के मुख्य चौराहे पर लोक निर्माण विभाग की पुलिया पटने से व नाला चोक होने से घरों से निकलने वाला नापदान का गंदा पानी नाले से बहने के बजाय चौराहे पर भरा हुआ है। गन्दे पानी की दुर्गंध से चौराहे पर आने वाले यात्रियों एवं दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं जिम्मेदार विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे लोगों मे आक्रोश पनप रहा है। बताते चलें बदोसरांय कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्व० रामसेवक यादव की प्रतिमा के सामने बदोसरांय सफदरगंज मार्ग पर बनी पुलिया पटने व नाला पूरी तरह चोक होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गन्दा पानी पुलिया से निकल कर नाले में जाने के बजाय रामनगर मार्ग की तरफ सडक पर बह रहा है। उसी जगह पर बाहर से आने वाले यात्रियों का ठहराव भी होता है। गन्दे पानी से उठने वाली दुर्गंध से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। वहीं आस पास के दुकानदार व पैदल राहगीर भी काफी परेशान हैं।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

