हर व्यक्ति की चौखट तक विकास पहंुचाना लक्ष्य: जवाहर

मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बुधवार को बनीकोडर क्षेत्र के ग्राम सडवाभेलू में भारतीय जनता पार्टी के हर घर जनसम्पर्क महाअभियान के मौक़े पर व ज़िला पंचायत द्वारा सड़वाभेलू में 19.70 लाख की लागत से निर्मित मातगढ़ बाबा मंदिर से सड़वा गाँव तक सी.सी. रोड का लोकार्पण ज़िला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जवाहर वर्मा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित सभी जनमानस को बधाई देते हुए बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विश्वास व सबका विकास पर पार्टी आगे बढ़ रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ देकर उसके व उसके परिवार को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना व शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक रूप से उसे मजबूत करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सूरज वर्मा, प्रधान जमोली महेश रावत पूर्व प्रधान मातादीन गौतम, नौमीलाल निषाद, तौफ़ीक़ खां, दिनेश मिश्रा, चन्द्रशेखर वर्मा, अनिमेष जायसवाल, सुरेश रावत, उदयराज, ब्रह्मानन्द, आदि लोग उपस्थित रहे।  मोहर्रम अली उर्फ अनवर संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा (एसएम न्युज24 टाइम्स) 7860405035

Don`t copy text!