जनता से गब्बर सिंह टैक्स वसूल रही भाजपा सरकार: नकुल भाजपा काल में बढ़ी महंगाई के खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री नकुल दूबे
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा ने अच्छे दिनों का गगनचुम्बी झूठ परोसकर जनता का वोट तो ले लिया लेकिन आसमान छूती महंगाई का जहर आम आदमी के जीवन में घोल दिया पहली बार टै्रक्टर व खेती के उपकरणों पर 18 प्रतिशत, टैªक्टर के टायर व अन्य पुर्जों पर 18 प्रतिशत, खाद पर 5 प्रतिशत, कीटनाशक दवाइयों पर 18 प्रतिशत का गब्बर सिंह टैक्स लगाकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया हैं कि उसे इस देश, प्रदेश के अन्नदाता से कोई लेनादेना नही हैं भाजपा किसान विरोधी सरकार हैं जिसमें अन्नदाता को आत्महत्या का अभिशाप मिला हैं। उक्त बातें अवध प्रान्त के कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने आज विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम पट्टीयाकूब, शिवनाम, सराय पाण्डेंय, कान्हूपुर, राघवपुर, हसनपुर, खैराकनकू, बहुता के अपने तूफानी जनसम्पर्क के अभियान के तहत् ग्रामवासियों से कही। जनसम्पर्क अभियान के दौरासन प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, जनपदीय प्रभारी महासचिव सुशील पासी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा भी मौजूद थें। अवध प्रान्त के कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे के विकास खण्ड त्रिवेदीगंज दौरे में उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, प्रान्तीय प्रभारी महासचिव सुशील पासी, उपाध्यक्ष श्रीमती गौरी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील वर्मा, अजीत वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा सहित दर्जनो की संख्या में स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थें। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

