शहरी पथ विक्रेताओं को लाभान्वित कर रही सरकार: एकता सिंह सीडीओ और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया पीएम स्वनिधि योजना का शुभारम्भ

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोरोना काल से प्रभावित शहरी पथ विक्रेताओं की जीवन शैली को पुनः पटरी पर लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ गुरूवार को किया गया। उक्त योजना के अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को अपना स्वयं का रोजगार पुनः स्थापित करने हेतु बिना किसी गारन्टी के रू0 10,000.00 20,000.00 एवं 50,000.00 तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। पीएम स्वनिधि योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समस्त भारत में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तदक्रम में दिनांक 01 जून, 2023 को जनपद बाराबंकी में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन टाउन हाल नगर पालिका परिषद नवाबगंज में किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त महोत्सव में शहरी पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु भारत सरकार की 08 केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रतिभाग किया गया। महोत्सव में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पथ विक्रेताओं हेतु पीएम स्वनिधि योजना से सम्बन्धित जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद स्तरीय हेल्पडेस्क का शुभारम्भ किया गया। उक्त हेल्पडेस्क पर पथ विक्रेताओं की समस्याओं का निराकरण एवं अन्य जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीएम स्वनिधि योजना एवं महोत्सव में शहरी पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु भारत सरकार की 08 केन्द्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के तहत पंजीकरण, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से लाभान्वित किये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बैंकों द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण हेतु स्टॉल लगाये गये, जिसमें पथ विक्रेताओं को रू० 10,000.00 रू० 20,000.00 एवं रू0 50,000.00 का ऋण उपलब्ध कराया गया।  स्वनिधि महोत्सव में शहरी पथ विक्रेताओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें पथ विक्रेताओं व उनके परिवार के सदस्यों की निःशुल्क स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच करायी गयी। महोत्सव में परियोजना अधिकारी डूडा सौरभ त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी निधि सिंह, उप श्रमायुक्त मयंक सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र श्रीमती शिवानी सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्ध विवेक कुमार, कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चौबे, शहर मिशन प्रबन्धक डूडा विकास धर दुबे, म्यूनिस्पिल इंजीनियर आशीष कुमार चौरसिया, सामुदायिक आयोजक अतुल तिवारी, जिला समन्वयक डूडा शिवम विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण थे।

पथ विक्रेताओं को मिला पुरस्कार

बाराबंकी। महोत्सव में जिले की समस्त नगर निकायों से आमंत्रित अच्छी ऋण साख एवं अधिकतम डिजिटल ट्रांजैक्शन व अधिकतम कैशबैक प्राप्त करने वाले पथ विक्रेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें नगर निकाय बंकी से कपिल वर्मा व वासुदेव, बेलहरा से विनोद कुमार व दिलशाद, दरियाबाद से अंचल कुमार व अशोक कुमार गुप्ता, देवा से गंगा सागर व अली वारिस, फतेहपुर से संजीव वर्मा व संजय शर्मा, हैदरगढ़ से लक्ष्मी नारायन व जय नरायन, नवाबगंज से संगीता व आकाश कुमार, रामनगर से संजय चौबे व शम्भू यादव, सतरिख से सत्येन्द्र कुमार व पवन कुमार, सिद्धौर से मो तबारक व पुरूषोत्तम, सुबेहा से मो अजीज व मो सिराज, टिकैतनगर से सुधीर यज्ञसैनी व दिवाकर मिश्रा, जैदपुर से अरविन्द कुमार व रवि कुमार शामिल है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!