रोटरी क्लब के तत्वाधान में होने वाले निशुल्क मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन किए
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 9719216984
बिसौली। रोटरी क्लब के तत्वावधान में प्रत्येक बुधवार को होने वाले निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के दौरान पांच मरीजों के आपरेशन किए गए। गंवादेवत मार्ग स्थित दिनेश मधु रोटरी आई हास्पिटल में आयोजित शिविर में नेत्र सर्जन डा. सुनील गुप्ता ने पांच मोतियाबिंद मरीजों के आपरेशन किए। क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते कई वर्षों से संस्था की ओर से हर बुधवार को शिविर लगाकर आपरेशन कराए जाते हैं। अस्पताल के संयोजक रोटेरियन रविप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब के उक्त पुनीत कार्य से समाज के कमजोर तबके के मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। शिविर में क्लब के सचिव अरविंद अग्रवाल, टीटू अग्रवाल, रविप्रकाश अग्रवाल, अनुज कुमार, जितेंद्र कुमार, रजनीश गुप्ता, केशव, कांक्षी वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 9719216984

