एमएसपी पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, धान समेत कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राहत देते हुए कई फसलों पर एमएसपी में इजाफा किया गया है। ये बढ़ोत्तरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। मोदी सरकार की ओर से कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इससे देश में बड़े स्तरों पर किसानों को लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे। सरकार ने खेती की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए किसानों की हित में ये फैसला लिया है। कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग के एमएसपी में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी की गई है। और यह बढ़कर 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

