अधीक्षक डाकघर बदायूं मंडल बरेली स्थानांतरित
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। अधीक्षक डाकघर बदायूं मंडल बदायूं मनोज कुमार का स्थानांतरण रेलवे मेल सर्विस अधीक्षक रेल डाक बरेली के पद पर हो गया I अधीक्षक डाकघर बदायूं मनोज कुमार ने वर्ष 2000 की कोरोना काल के दौरान 7 जून को बदायूं में अधीक्षक डाकघर बदायूं मंडल बदायूं के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था अधीक्षक मनोज कुमार अपने दायित्वों का बखूबी अंजाम देते थे तथा कभी भी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया तथा समय-समय पर वह अपने अधीनस्थों का मार्गदर्शन करते रहते थे तथा कार्यालय के कार्यों में और पारदर्शिता लाई जाए इस पर वह अपने अधीनस्थों से रायशुमारी भी करते थे I शासनादेश के मुताबिक अधीक्षक डाकघर मनोज कुमार का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत उनके स्थानांतरण की खबर जैसे ही उनके शुभचिंतकों को मिली उन में मायूसी छा गई I अधीक्षक डाकघर बदायूं मंडल बदायूं ने बरेली रेलवे मेल सर्विस अधीक्षक रेल डाक सेवा के पद पर बरेली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

