भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नव मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण किए
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने नव मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत आसफपुर मंडल के दूंदपुर एवं करनपुर मंडल के करनपुर एवं नसरोल में शिविर लगाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण किए।
इस दौरान युवा नेता शिवम शंखधार ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। शिविर में आसफपुर के मंडल अध्यक्ष रवि यादव, करनपुर के मंडल अध्यक्ष निगमेश्वर मिश्रा, अन्नू ठाकुर, जिला मंत्री किसान मोर्चा मनोज गुप्ता, दीपक मिश्रा, संजीव मिश्रा, बुधपाल पाल सिंह, पप्पू ठाकुर, पप्पू मौर्या, विजय शर्मा, गजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

