लखनऊ कोर्ट में गोलीबारी की घटना को लेकर वकीलों में रोष व्याप्त है
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। लखनऊ कोर्ट में गोलीबारी की घटना को लेकर वकीलों में रोष व्याप्त है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वकीलों ने गोलीकांड की भत्सर्ना की। श्री भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से जजों के साथ साथ अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक चौबंद होना चाहिए। बैठक में पंकज शर्मा, बलवीर मिश्रा, व्योमेश चंद्र, राहुल यादव, जुगलकिशोर शर्मा, बंटू यादव, सौरभ मिश्रा, रामलखन, सतीश यादव, दीपक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

