रजिस्ट्रेशन पखवाड़े के तहत कस्बा बांसा शरीफ मे पूर्व ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी के आवास पर एक दिवसीय आधार कैम्प का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। अल्पसंख्यक ग्रामोउद्योग प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान मे चलाये जा रहे रजिस्ट्रेशन पखवाड़े के तहत कस्बा बांसा शरीफ मे पूर्व ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी के आवास पर एक दिवसीय आधार कैम्प का आयोजन किया गया।
संस्थान की सहायक आयुक्त रूबी जमशेद ने कैम्प का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संस्थान अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है तथा समाज की महिलाओ एव किशोरियो को प्रशिक्षित कर उन्हे स्वरोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग समाज के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चला रही है जरूरत है समाज उन योजनाओं के बारे मे जाने संस्थान गांव गांव अभियान चलाकर समाज् को जागरूक करने का कार्य कर रही है । कैम्प मे ग्राम पंचायत बांसा, बड़ागांव, बेहटा, अहमदपुर आदि गांव के लोगो के निशुल्क आधार रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया। सदभावना समिति के तत्वाधान मे लोगो को प्रशिक्षित मे प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। इस मौक़े पर मुख़्तार अहमद, मो वैस, मो अय्यूब, रेशमा बानो, पप्पू गौतम, सुहेल खान आदि लोग मौजूद रहे ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!