पति एवं नंदोई ने घर में शराब पीकर मचाया उत्पात विरोध करने पर पत्नी के साथ की मारपीट घायल घर से धक्के देकर निकाला बाहर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में पति द्वारा नंदोई के साथ घर में बैठकर शराब पीकर हंगामा मचा रहे लोगों का जब पत्नी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर महिला के साथ जमकर की मारपीट धक्के देकर घर से बाहर निकाला मारपीट में महिला हुई गंभीर रूप से घायल महिला ने पति नंदोई सहित 2 लोगों के विरुद्ध नामजद लिखाई रिपोर्ट I जानकारी के मुताबिक ग्राम कौल हाई निवासी सर्वेश पुत्र ना मालूम तथा सर्वेश का भाई हरि सिंह उपरोक्त दोनों लोग घर में बैठकर शराब पीकर गाली गलौज एवं उत्पात मचा रहे थे सर्वेश की पत्नी ललिता ने जब उपरोक्त लोगों से ऐसा ना करने को कहा तो दोनों लोगों ने एक राय होकर ललिता के साथ जमकर मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मार देने की धमकी देख कर उपरोक्त आरोपी भाग गए I मारपीट में ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई ललिता ने पति सर्वेश नंदोई हरि सिंह के विरुद्ध थाना मुजरिया में धारा 323 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला ललिता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सी एचसी सहसवान भेजा है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

