निजी चिकित्सालय मैं ड्यूटी करके घर वापस लौट रही महिला कर्मचारी का उचक्का मोबाइल लेकर फरार महिला ने अज्ञात उचक्के के विरुद्ध थाना कोतवाली में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। डार्लिंग रोड पर निजी चिकित्सालय में ड्यूटी करके घर वापस लौट रही एक महिला का पीछे से आए बाइक सवार उचक्का महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गया पीड़िता ने थाना कोतवाली में अज्ञात उचक्के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है I नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज निवासी फरहा खातून पत्नी आफताब उल इस्लाम नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला के केजीएन के निजी चिकित्सालय में कार्य करती है रात 9:00 बजे के लगभग वह डार्लिंग रोड होते हुए नवादा चौराहे से कुछ आगे जैसे ही पहुंची कि पीछे से आए बाइक सवार उचक्का मोबाइल छीन कर भाग गया वह चिट्ठी चिल्लाई जब तक उचक्का काफी दूर जा चुका था पीड़िता ने अज्ञात उचक्के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाने की मांग की है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

