विधायक गौरव कुमार रावत के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता/समर्थकों ने,कार्यालय पहुंच कर जन्म दिन की बधाई दी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी, विधानसभा जैदपुर सुरक्षित से लगातार दूसरी बार विधानसभा का चुनाव जीत कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सामाजवादी पार्टी विधायक गौरव कुमार रावत के जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता/समर्थकों ने गुरुवार को शहर के लखपेड़ाबाग स्थित उनके कार्यालय पहुंच कर जन्म दिन की बधाई दी इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहे । जन्मदिन की सुबह सबसे पहले विधायक गौरव कुमार रावत ने शहर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा जी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक गौरव कुमार रावत ने क्षेत्र से आए हुए समस्त कार्यकर्ताओ/समर्थकों का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए सभी लोगों के द्वारा अपार स्नेह दिए जानें के लिए आभार व्यक्त किया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

