दो पक्षों में हुई गाली गलौज मारपीट के उपरांत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध नाम दर्ज रिपोर्ट कराई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया में दो पक्षों में हुई गाली गलौज मारपीट के उपरांत दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है Iजानकारी के मुताबिक ग्राम मिश्रीपुर मुकैया में सुमन विधवा राजवीर तथा गुड्डू पत्नी करू के मध्य किसी बात को लेकर जमकर गाली-गलौज के उपरांत लाठी-डंडे चलने लगे दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए सुमन ने करूं पुत्र ना मालूम गुड्डू पत्नी करूं पिंकी पत्नी ना मालूम दीपमाला पत्नी ना मालूम तथा गुड्डू पत्नी करू ने सुमन पत्नी राजवीर हरपाल पुत्र ना मालूम की विरुद्ध थाना मुजरिया में धारा 323 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!