पाइप से खेत की भराई कर रहे किसान को ग्राम के ही तीन भाइयों ने की मारपीट
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर की सीमा पर स्थित ग्राम छतरपुर टप्पा हवेली में पाइप से खेत की भराई कर रहे एक किसान को ग्राम के ही तीन भाइयों ने उपले भीग जाने पर मारपीट कर घायल करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I
थाना कोतवाली में लिखाई नामजद रिपोर्ट में रामप्रकाश पुत्र राम प्रसाद ने बताया कि वह अपने ट्यूबेल से पाइप द्वारा खेत की सिंचाई कर रहा था इसी बीच अनिल सुनील अंकित पुत्र गण भूरे ने यह कहते हुए लोहे की रॉड लाठी-डंडों से मारपीट प्रारंभ कर दी कि तुमने हमारे सभी उपले पानी से भीगा दिए हैं रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने तीनों भाइयों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल रामप्रकाश को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

