मोहल्ला मोहिद्दीनपुर में जुआ खेलते हुए पीआरबी 112 ने पकड़े जुआरी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में जुआ खेलते हुए पीआरबी ने 2 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर इक्कीस सौ रुपए की नकदी बरामद कर दोनों जुआरियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय में भेजा है I जानकारी के मुताबिक पीआरबी दीपक कुमार को जानकारी मिली नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में जारत के पीछे खेत में कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं जिस पर पीआरबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे इजहार पुत्र रियाजुल टीपू पुत्र डूमर निवासी मोहल्ला मोहद्दीनपुर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इनके पास से ताश के पत्ते एवं 21 सो रुपए की नगदी बरामद कर दोनों जुआरियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय भेजा है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

