शहाबपुर के शिक्षक मोहम्मद मोइनुद्दीन को उपन्यासों और लघु कथाओं के क्षेत्र में फोआद कंदिल का योगदान…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज शहाबपुर के शिक्षक मोहम्मद मोइनुद्दीन को उपन्यासों और लघु कथाओं के क्षेत्र में फोआद कंदिल का योगदान एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय से अरबी में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री से सम्मानित किया गया।

मुलरूप से झारखण्ड के हजारीबाग जिला प्रखंड चलकुशा गावं चौबे के रहने वाले उर्दू शिक्षक मोहम्मद मोईनुद्दीन वर्ष 2021 से शहाबपुर राजकीय इंटर कॉलेज मे नियुक्त है इससे पूर्व उन्नाव जनपद के राजकीय हाईस्कूल बल्लापुर मे तैनात थे। मदरसे से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर राजकीय इंटर कॉलेज मे सेवा देने वाले उर्दू शिक्षक मोहम्मद मोईनुद्दीन वर्तमान समय मे बच्चो को इंग्लिश पढ़ाते है। शिक्षक मोहम्मद मोईनुद्दीन ने डॉ0 मो0 इदरीस नदवी की पर्यवेक्षण में उपन्यासों और लघु कथाओं के क्षेत्र में फोआद कंदिल का योगदान विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर काम किया। उनकी मौखिक परीक्षा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, यूपी के अरबी विभाग में प्रोफेसर डॉ0 तसनीम कौसर कुरैशी के द्वारा ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की गई। उन्होंने अपनी मौखिक परीक्षा का सफलतापूर्वक बचाव किया और परीक्षक और शोधार्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का बहुत ही संतोषजनक और शांतिपूर्ण तरीके से उत्तर दिया। परीक्षक ने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया और अंत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौखिक परीक्षा सत्र के पूरा होने के बाद अरबी विभाग के शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने मोहम्मद मोइनुद्दीन मिस्बाही और उनके पर्यवेक्षक डॉ मोहम्मद इदरीस को इतने विशाल और कठिन विषय को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तहे दिल से बधाई दी। इस अवसर पर अरबी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. इयाज अहमद इस्लाही, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुशीर हुसैन सिद्दीकी और डॉ. कमर इकबाल सहित अन्य शिक्षकगण और शोधार्थी उपस्थित थे।
लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने पर, मोहम्मद मोइनुद्दीन मिस्बाही ने कहा, “ऐसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय द्वारा अरबी में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करना एक अद्भुत अनुभूति है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!