। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, थाना मुख्यालयों एव शैक्षिक संस्थानों पर योगाभ्यास किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों, थाना मुख्यालयों एव शैक्षिक संस्थानों पर योगाभ्यास किया गया। अमर शहीद कामता प्रसाद अमृत सरोवर रसौल पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा, प्रशिक्षु खण्ड विकास अधिकारी अदिति श्रीवाास्तव की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। खण्ड विकास अधिकारी स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास बहुत जरूरी है जिससे तन एव मन ठीक रहता है। थीम मानवता के लिए योगा के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग हमारे लिए सबसे अधिक लाभदायक है पर हमें ये नहीं भूलना चाहिए, कि इसे नियमित रूप से करना चाहिए, कई लोग इस दिवस के अवसर पर योग करते है, पर पुरे सालभर नहीं करते है, जो कि गलत है, योग दिवस का उद्देश्य सभी को इस दिन योग कराना नहीं है, इस दिन हमें योग के प्रति जागरूक कर रोजाना योगा के लिए प्रेरणा देना है, योग करने मात्र से ही जीवन में बीमारियों से मुक्ति और शारीरिक तथा मानसिक नियन्त्रण बन जाता है, जो किसी औषधि से नहीं मिल पाता है। “योग” जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग हमारे शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। आइए हम सभी योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की रचना करें, साथ ही महोदय द्वारा वाहिनी के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्व योग दिवस की शुभकामना भी दी गई। लघु सिंचाई आर के प्रकाश, सहायक विकास अधिकारी पँचायत जानकीराम टी ए सुरज प्रसाद, प्रधान जियाउल हक, पंचायत सचिव आशीष कुमार वर्मा थाना मुख्यालय पर थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेर्तत्व में योगा किया गया।
सेठ जयपुरिया स्कूल में प्रशिक्षक सतीश कुमार पांडेय ने सूर्य नमस्कार सहित योगासन के अनेक योग कराये। जिसमे स्कूल के चेयरमैन पीपी सिंह, सहायक प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्य भारती मनकानी ने बच्चो से नित योगाभ्यास करने की सलाह दी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

