महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत कई योजना के बारे में समझाने का प्रयास किया गया….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत भवन औरेला में उप निरीक्षक श्री राजकुमार,हे० का ० राजकुमार, का० निरंजन, महिला आरक्षी प्रीति तिवारी, महिला आरक्षी अंशिका पाठक द्वारा महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत 15 दिवसीय अभियान के क्रम में महिलाओ की मीटिंग कर विभिन्न योजनाओं यथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,पीएम वंदना योजना राष्ट्रीय पोषण मिशन निराश्रित महिला पेंशन मिशन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ कई योजना के बारे में समझाने का प्रयास किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से महिला हेल्प लाइन महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर क्राइम से होने वाली वाली घटनाओं से सतर्क रहने के विभिन्न पहलुओं पर जागरुक किया गया तथा 1090/112/1076/108/1930/1098/ 102/108/104/101/181 इत्यादि प्रमुख मोबाइल नंबरों के बारे में अवगत कराया गया एवम् ग्राम महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया एवम् मिशन शक्ति से सम्बंधित पंपलेट का वितरण किया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

