ससुराल से घर लौट रहे दंपत्ति की बाइक घुमंतू पशु से टकराई दंपति सहित तीन घायल दंपत्ति जिला चिकित्सालय रेफर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया क्षेत्र के मुजरिया चौराहे से कछला जाने वाले मार्ग पर ससुराल से वापस लौट रहे दंपत्ति की बाइक घुमंतू पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी सहसवान एंबुलेंस से लाया गया जहां दंपत्ति को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि तीसरे घायल को प्रथम चिकित्सीय उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दीI जानकारी के मुताबिक थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सगराय निवासी लक्ष्मी साहू अपनी पत्नी ममता तथा परिजन फकीरी पुत्र छोटेलाल के साथ बाइक द्वारा रात 8:00 बजे के लगभग अपने घर वापस लौट रहे थे। कि मुजरिया कछला मार्ग के मध्य ग्राम बितरोई के पास घुमंतू पशु आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें लक्ष्मी तथा उसकी पत्नी ममता व फकीरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों घायलों को एंबुलेंस से सहसवान सीएचसी लाया गया दंपत्ति की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि फकीरी को प्रथम उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!