बाइक से टक्कर मारकर महिला को घायल करने के मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। 1 सप्ताह पूर्व नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद बड़ी ईदगाह के पास दवाई लेने जा रही एक महिला को बाइक सवार द्वारा जबरदस्त टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला के पुत्र ने थाना कोतवाली सहसवान में बाइक चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद निवासी किशवरी बेगम पत्नी नौसे दवाई लेने के लिए अपने घर से चिकित्सक के पास जा रही थी। इसी बीच बड़ी ईदगाह के पास बाइक सवार ने जबरदस्त टक्कर मारकर किशवरी बेगम को गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल किसवरी बेगम को उपचार वास्ते राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला के पुत्र नईम ने थाना कोतवाली में बाइक चालक वीरेश पुत्र रामवीर ग्राम रसूलपुर घाटा थाना जरीफनगर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!