राजस्व विभाग की मिलीभगत से साल के बारौह माह,खनन माफियाओ की पौबारह

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। खनन व पुलिस तथा राजस्व विभाग की मिलीभगत से साल के बारौह माह तहसील नवाबगंज के ग्राम चक मजरे रहरामऊ मे खनन माफियाओ की पौबारह है रात एंव दिन मे खुलेआम दो- दो ट्रैक्टर ट्रालियो मे मिट्टी भर कर एक हजार से लेकर पन्द्रह सौ रुपायो खुले आम बेचीं जा रही है ।
बताते चले कि ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी खनन करने वाले रेत व्यवसायी इतने शातिर खिलाड़ी है कि गाँव के भोलेभाले किसानो को कुछ रुपये देकर सफदरगंज पुलिस् एव राजस्व विभाग से फर्जी परमिशन लेकर खुलेआम मिट्टी बेच रहे है जिनका व्यापार प्रत्येक दिन बिना रोकटोक के चलता रहता है। मिट्टी व्यापारी को किसी भी तरह का कोई डर नहीं है जिससे हौसले बुलंद है। वर्तमान समय मे चक निवासी जगरूप वर्मा पुत्र गुरुचरन के खेत से मानक को दरकिनार कर मिट्टी खनन का काम किया जा रहा है । यही नही खनन माफिया सफदरगंज निवासी शत्रोहन लाल पुत्र कामता प्रसाद् के गाटा नंबर 1085 रकबा 0.1960 से काफी समय मिट्टी खनन कर बेचीं जा रही है उक्त खेत थाना मुख्यालय से चंद कदमो की दूरी पर स्थित है लेकिन किसी के कान मे जू नही रेंग रहा है

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!