शादी के कार्ड बांट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई चालक सहित दो घायल एक की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान बदायूं मेरठ राजमार्ग पर डेंजर जोन बना सिलहरी मोड़ पर अपनी शादी के कार्ड बांट रहा बाइक सवार की बाइक डिवाइडर से टकराकर पास के खेत में जा पहुंची जिससे कटीले तारों में फंसकर बाइक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों भाइयों को एंबुलेंस वाहन से सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते भेजा गया जहां चालक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है घायल चालक की शादी 11 जुलाई को को होनी है I
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम भवानीपुर खली निवासी अफजाल पुत्र सुलेमान की शादी बिल्सी क्षेत्र के एक परिवार से तय हो गई थी अफजाल की 11 तारीख को बरात जानी थी घर पर वैवाहिक कार्यक्रमों के मद्देनजर अपने शादी के कार्ड रिश्तेदार इनायत पुत्र तहबर के साथ रिश्तेदारों में बाइक द्वारा कार्ड बांटने के लिए निकला था बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित ग्राम बागवाला में अपने रिश्तेदारों को कार्ड देकर अपने घर के लिए वापस हो रहा था की ग्राम सिलहरी के निकट डेंजर जोन मोड़ पर अचानक बाइक डिवाइडर से टकराकर खेत में जा घुसी जहां खेत की बाड़ हेतु लगे कटीले तारों में उलझ कर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें अफजाल की हालत नाजुक है दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से पीएचसी सहसवान लाया गया चिकित्सक ने अफजाल की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि इनायत को प्रथम चिकित्सीय उपचार देकर घर जाने की इजाजत दे दी मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया भारी तादाद में रिश्तेदार सीएचसी सहसवान पहुंच गए I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

