नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव नगर आगमन पर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत हुआ जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाजवादी पार्टी के नामित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा देशभर में समाजवादी पार्टी को मजबूत प्रदान करेंगे I समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मधुर ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार नगर सहसवान में पधारने पर नगर की सीमा पर स्थित एक इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे मुख्य अतिथि श्री तोमर के नगर सहसवान में पधारने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे तथा नृत्य करते हुए फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया I


श्री तोमर ने कहा समाजवादी पार्टी सर्व समाज को एक साथ लेकर कार्य करने पर विचार रखती है समाजवादी पार्टी में कोई छोटा बड़ा नहीं है सर्व समाज के लोगों को एक साथ एक विचारधारा के साथ काम करना है समाजवादी पार्टी हमेशा दबे कुचले मजलूम लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती है और कार्य करती है कि उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने वाली पार्टियों से अलर्ट रहने को कहा उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती के लिए कार्य किए है उन्होंने पार्टी का नाम ना लेते हुए इशारा किया कि कुछ पार्टी ने समाज को बांटने करने का काम कर रही हैं परंतु समाजवादी पार्टी कभी उनके सपनों को पूर्ण नहीं होने देगी I वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत सिंह यादव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजसेवी वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने से समाजवादी पार्टी काफी मजबूत होगी उन्होंने कहा श्री तोमर बीते चार दशक से जनपद बदायूं संभल अलीगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहते हैं उन्होंने क्षेत्र में हमेशा गरीब मजलूम लोगों का सहयोग किया है उन्होंने कई ग्रामों में सैकड़ों युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़कर भविष्य में नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाई है I

नव नामित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर का मोहल्ला मोहद्दीनपुर बाजार विल्सन गंज आदि स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया वही बाजार विल्सन गंज राइन मार्केट में हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रजी अहमद उर्फ राजू सैकड़ों व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया जिला अध्यक्ष रजी अहमद ने उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव पालिका सदस्य इनामुल रहमान अतुल राघव सोनू ठाकुर संजय तोमर विजय पाल सिंह यादव डॉ नासिर अली दिनेश यादव अजय प्रधान सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!