राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा बच्चों द्वारा प्रभात फेरी करते हुये पौध लगाके करो श्रृंगार के नारो से आमजनमानस को जागृत किया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। समाजिक वानिकी वन प्रभाग के बैनर तले राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी करते हुये बंजर धरती करे पुकार पौध लगाके करो श्रृंगार के नारो से आमजनमानस को जागृत किया गया। वन प्रभागीय निदेशक रुस्तम परवेज ने कहा कि  वन हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,जिससे हमे स्वच्छ वायु ,से लेकर नाना प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं,पेड़ो से मिलने वाली आक्सीजन को बाँटा नही जा सकता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधा लगाकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है उन्होंने कहा कि प्रयावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ आवश्यक है इसके लिए लोगो को जागरूक होने की जरूरत है । डीएफओ रुस्तम परवेज ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए हम सभी काे आगे आना होगा जो एकजुटता से ही संभव हो पाएगा। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। हमें जीवन में ज्यादा नहीं तो कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्रभात रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो को जागरूक किया।
इस दौरान वन दारोगा अनिल कुमार गुप्ता, वन रक्षक सुरेंद्र नाथ सौनी, सहित कॉलेज के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!