बाराबंकी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत छात्र के अपहरण की असत्य सूचना के सम्बन्ध में अपडेट- दिनांक 03.07.2023 को शुभम पटेल उम्र करीब 14 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी डिवाइन ग्रीन सिटी मखदूमपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बराबंकी, स्थाई पता दुलारपुर मजरे मंगरौडा थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी के अपहरण की सूचना उसके छोटे भाई द्वारा दी गई जिस पर पुलिस द्वारा जांच से ज्ञात हुआ कि दी गई अपहरण की सूचना असत्य है। दोनों भाई पिछले कई दिनों से घर से स्कूल जाने के लिए निकलते थे किन्तु स्कूल नहीं जा रहे थे। दोनों भाई घूमने के शौकीन हैं । शुभम ने अपने छोटे भाई से कहा कि पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दे दो मै आज कहीं दूर घूमने जाऊंगा। सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल एनालिसिस से जानकारी हुई है कि उक्त छात्र स्वेच्छा से घूमने हेतु गया है जल्द ही पुलिस टीम भेजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
Related Posts

