मजदूर की बिजली की चपेट मे आने से इलाज के दौरान मौत…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा मे स्लेप डालने गये एक 50 वर्षीय मजदूर की बिजली की चपेट मे आने से इलाज के दौरान मौत हो गयी।  सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा निवासी घुसेटर के घर स्लेप पड़ रही थी दादरा निवासी राजमल की मिक्सर मशीन पर काम करने वाला 50 वर्षीय मजदूर मो0 फ़रीद पुत्र मो0 अब्दुल्ला स्लेप डालने के बाद पानी से हाथ पैर धूल रहा था इसी दौरान मशीन हटाते समय केबिल टूट कर उसी पानी मे गिर गया पानी मे करंट फैलने से मो0 फ़रीद बुरी तरह घायल हो गया जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!