दिव्यांगजनों को न हो किसी प्रकार की कोई असुविधा: डीएम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित जिला दिव्यांगता समिति, लोकल लेवल कमेटी तथा जिला प्रबन्धकीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय न्यास के अन्तर्गत लोकल लेवल कमेटी गठित है जिसके मुख्य कार्य मानसिक मंदित दिव्यांगजन के लिए बैध संरक्षक नियुक्त करना है। वर्तमान में राष्ट्रीय न्यास के पोर्टल पर आवेदन पत्र विधिक संरक्षक नियुक्त किये जाने हेतु पोर्टल पर कोई आवेदन लम्बित नहीं है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों के अस्थायी प्रमाण पत्रों की जाॅच कर दिव्यांगता में सुधार न होने की स्थिति में उन्हें स्थायी प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये तथा दिव्यांगजनों की यूनिक डिसेबिलिटी आई0 डी0 जो मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय स्तर पर लम्बित आवेदनों का अविलम्ब निस्तारण करायें। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों के साथ सहानुभूति पूर्वक बस में चढ़ने व उतरने हेतु बस को रोकने के लिए समस्त चालकों/परिचालकों को निर्देशित करें तथा साथ ही निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता पर बसों में दिव्यांगजनों हेतु आरक्षित सीट पर बैठने हेतु विशेष ध्यान दिया जाये। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न होने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, प्रतिनिधि बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रतिनिधि क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 परिवहन, एंव समस्त सदस्य आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!