चोर भेंसो को पिकअप में डालकर चोरी करके ले जा रहे भैंस स्वामी ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। घर के बाहर बंधी हुई दो भैंसों की पिकअप में डालकर चोरी करके ले जा रहे तीन चोरों को भैंस स्वामी ने ग्राम दहगवां के चौराहे पर रंगे हाथ में पकड़ कर नाइट शिफ्ट के दरोगा जी को मामले की जानकारी दी जिस पर दरोगा जी ने मामले मैं संज्ञान लेना उचित नहीं समझा अपितु पीड़ित से सुबह आने का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया जब पीड़ित अगले दिन थाना जरीफनगर पहुंचा तो हल्का दरोगा जी को उसने कार्रवाई के वास्ते प्रार्थना पत्र दिया दरोगा ने एक नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया कुछ देर बाद हिरासत में रखने के बाद उपरोक्त अभियुक्त को सकुशल रिहा कर दिया तथा कार्रवाई पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दी l
पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से मिलकर जब घटना के बाबत जानकारी दी तब पुलिस ने तीन चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कर ली I उक्त मामला थाना जरीफनगर के ग्राम दादरा का है जहां उपरोक्त ग्राम के निवासी राजकुमार पुत्र किशन स्वरूप ने थानाध्यक्ष जरीफनगर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की पांच जून को उसकी दो भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी की मध्य रात्रि के लगभग तीन चोर उन्हें खोले गए तथा थोड़ी दूर खड़े हुए पिकअप वाहन में उनको डालकर रवाना हो गए प्रार्थी कई लोगों के साथ उपरोक्त वाहन का पीछा करता हुआ देहगवा चोरहै पहुंचा जैसे तैसे करके उसने पिकअप वाहन को रोका और मामले की जानकारी तत्काल नाइट ड्यूटी पर तैनात दरोगा रईस अहमद को दी रईस अहमद तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए परंतु अभियुक्तों को देखकर उन्होंने उन्हें हिरासत में लेना उचित नहीं समझा नहीं उपरोक्त वाहन को पकड़ा उन्होंने प्रार्थी से यह कहते हुए भगा दिया कि सुबह थाने आकर प्रार्थना पत्र देना प्रार्थी अगले दिन 7 जून को थाना जरीफनगर पहुंचा तो हल्का दरोगा के पी सिंह ने प्रार्थना पत्र तो लेकर रख लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त शाकिर पुत्र बाबू को तत्काल हिरासत में ले लिया आरोप है हल्का दरोगा के पी सिंह ने उपरोक्त अभियुक्त को राजनीतिक संरक्षण के चलते थाने से तुरंत रिहा कर दिया पीड़ित ने उपरोक्त मामले की शिकायत थानाध्यक्ष से की तब थाना जरीफनगर में घटना के आरोपी कुरेशी शाकिब पुत्र बाबू अली अहमद पुत्र अलीजान अनवर पुत्र सईद के विरुद्ध धारा 380 में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

