सिपाही व उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर दर्ज हुई एफआईआर

मुकीम अहमद अंसारी

पीड़िता का आरोप पति सिपाही व उसका परिवार 20 लाख रुपये की कर रहा था मांग।

बदायूं। जनपद के सम्राट अशोक नगर की पिंकी ने बरेली में तैनात सिपाही समेत उसके परिवार के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिंकी की आठ माह पहले सिपाही के साथ शादी हुई थी। आरोप है। कि तब से सिपाही और उसके परिवार वाले 20 लाख रुपये मांग रहे थे। जब रुपये नहीं दिए तो उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिर में उसे घर से निकाल दिया गया।
पिंकी पुत्री अतर सिंह का कहना है कि 29 नवंबर 2022 को उसकी शादी कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी रोहित के साथ हुई थी। रोहित बरेली की आंवला कोतवाली में तैनात है। उसके पिता ने शादी में 22 लाख रुपये खर्च किए।इसके बावजूद रोहित, ससुर रामरतन, सास अनारो देवी, ननद पूनम, पिंकी, रिंकी, देवर मोहित खुश नहीं थे।
उन्होंने बीस लाख रुपये और मांगना शुरू कर दिए। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कार की मांग भी की। धमकी दी कि 20 लाख रुपये नहीं लाई तो वह रोहित की दूसरी लड़की से शादी करा देंगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने पिंकी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!