छात्र-छात्राओं का बायोमीट्रिक प्रमाणन 20 अगस्त तक करा सकते हैं-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकीः 04 अगस्त । छात्रवृत्ति योजना के शैक्षिक सत्र 2022-23 में संस्थाओं के स्तर से अग्रसारित किए गए छात्र-छात्राओं के आनलाइन आवेदनों को केन्द्र सरकार द्वारा जाँच कराये जाने पर संस्थाओं व उनके अंतर्गत किए गए आवेदनों में अनियमितता मिलने के कारण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं के बायोमीट्रिक सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 173 संस्थाओं इंस्टीट्यूट नोडल आफिसर व संस्थाध्यक्ष 5298 छात्र-छात्राओं का बायोमीट्रिक प्रमाणन किया जाना है। इसके तहत प्रक्रिया निर्धारित की गई है कि जनपद स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा जिला प्रबंधक सीएससी द्वारा बायोमीट्रिक प्रमाणन होगा। इसको लेकर विकास अधिकारी, एकता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह संपूर्ण कार्यवाही के लिए केन्द्र सरकार द्वारा समयबद्ध समयसारिणी जारी की गई है। इसमें 10 अगस्त तक सत्र 2022-23 में अल्पसंख्यक भारत सरकार छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कक्षा नौ से ऊपर के उन सभी नोडल आफिसर व संस्थाध्यक्ष का बायोमीट्रिक प्रमाणन होगा। सत्र 2022-23 में भारत सरकार अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में अपने छात्र-छात्राओं का डाटा अग्रसारित किया गया है एवं साथ ही आवेदन किए गए छात्र-छात्राओं का भी बायोमीट्रिक प्रमाणन 20 अगस्त तक कराया जाना है। नोडल आफिसर व संस्थाध्यक्ष का बायोमीट्रिक प्रमाणन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कक्ष में चार अगस्त से प्रतिदिन 10 बजे से शाम पाँच बजे तक किया जाएगा। साथ ही यदि किसी संस्था में नोडल अफसर व संस्थाध्यक्ष परिवर्तित हो गए हैं, तो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से अग्रसारित कराते हुए प्रत्यावेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रेषित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार के निर्धारित समय 20 अगस्त तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं ताकि कोई भी छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति योजना से वंचित न हो।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
Don`t copy text!