दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास व 30,000/- रूपये के अर्थदण्ड
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी Operation Conviction” के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का कारावास व 30,000/- रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित –
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “Operation Conviction” के तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/ कर्म0गण /पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी। जिससे थाना दरियाबाद पर दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2021 धारा 376/506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डू पुत्र कल्लू निवासी सुरजवापुर मजरे तेलमा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में मा0 न्या0 अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0-45 बाराबंकी द्वारा दोषसिद्ध करते हुये 20 वर्ष का कठोर कारावास व 30,000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी। उपरोक्त अभियोग श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे महिला संबन्धित/अन्य जघन्य सनसनीखेज अपराध के तहत चिन्हित अभियोग है ।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

