अपर जिलाधिकारी ई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस 45 शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी किसी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। अपर जिला अधिकारी प्रशासन बी के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सहसवान तहसील क्षेत्र के 45 फरियादी अपनी शिकायत समाधान के वास्ते लेकर पहुंचे परंतु मौके पर किसी भी फरियादी की शिकायत का समाधान नहीं हो सका फरियादी मायूस होकर अपने घर वापस लौट गए l
गौरतलब है शासन द्वारा पूरे प्रदेश में समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय तहसील स्तर पर आयोजित समाधान दिवसों के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है l
सहसवान तहसील सभागार में अपर जिला अधिकारी ई बी के सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के शिकायत कर्ताओं की समाधान दिवस प्रारंभ होते ही लंबी कतारें लग गई लोग अपनी अपनी शिकायतें लेकर कतारों में लग गए तथा समाधान के उद्देश्य समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अपर जिला अधिकारी के पास पहुंचकर अपनी शिकायत का शिकायती पत्र देते हुए समाधान किए जाने की गुहार की समाधान दिवस में पहुंचे 47 फरियादियों में किसी भी फरियादी की शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वह उपरोक्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समय अवधि में निस्तारण करें l शिकायतों का निस्तारण न होने पर फरियादी मायूस होकर अपने-अपने घरों को वापस चले गए जिसकी तहसील परिसर में दिनभर चर्चा होती रहे कई फरियादी यह कहते हुए सुने गए अब समाधान दिवस समस्याओं के समाधान सुनने उनके निराकरण करने का नहीं बल्कि समाधान दिवस अब समय पास करने का है l समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक देहात उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह तहसीलदार शर्म नानंद सहित तहसील स्तरीय विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ उपस्थित थे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!