खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के अड़ियल रवैया के चलते मीटिंग हॉल में ग्राम प्रधान संगठन नहीं कर सका बैठक

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा तथा सहसवान विकासखंड तथा देहगवा विकासखंड के ग्राम पंचायत संगठन द्वारा खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा को हटाए जाने के लिए बीते 25 दिनों से चलाए जा रहे अभियान से परेशान खंड विकास अधिकारी ने सहसवान विकास खंड कार्यालय ने मीटिंग हॉल के मुख्य द्वार पर ताला डलवा कर ग्राम प्रधान संगठन को किसी भी प्रकार की बैठक या वार्ता करने पर रोक लगा दी जिससे नाराज ग्राम प्रधानों ने कृषि कार्यालय में बैठक करते हुए खंड विकास अधिकारी द्वारा मीटिंग हॉल में ताला डलवाए जाने को हिटलर करार देते हुए कहा खंड विकास अधिकारी कि हिटलर सही से ग्राम प्रधान संगठन हार मानने वाला नहीं है जब तक उनको स्थानांतरित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा दोनों क्षेत्र पंचायतों के ग्राम प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार 7 अगस्त से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने की चेतावनी दी है I

गौरतलब है दोनों विकास खंडों पर तैनात खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा द्वारा ग्राम प्रधानों के साथ अशोभनीय व्यवहार को लेकर ग्राम प्रधान संगठन द्वारा बीते 25 दिनों से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जा रहे हैं दोनों ग्राम प्रधान संगठन जिला मुख्यालय पर विकास भवन में आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन कर चुके हैं जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान संगठन प्रतिनिधिमंडल को खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण किए जाने का आश्वासन दिया था l
दोनों ग्राम प्रधान संगठन के प्रधानों ने कहा खंड विकास अधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचा दिया गया है जिसके लिए ग्राम प्रधान संगठनों में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी को 25 दिन पूर्व ज्ञापन देकर जांच कराए जाने की मांग की तथा जिला अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को निर्देशित करते हुए दो जनपद स्तरीय अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश दिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की कमेटी ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर आरोपी ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज किए जिसमें 3 दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर खुलकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए साथ ही कहा कि उनका व्यवहार ग्राम प्रधानों के प्रति अशोभनीय है जिसे ग्राम प्रधान संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा जांच कमेटी ने जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई ना होते देख आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विकास भवन में जमकर हंगामा किया नारेबाजी की तथा खंड विकास अधिकारी को तत्काल स्थानांतरण की जाने की मांग की जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने हंगामा कर रहे ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर आश्वासन दिया की खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया जाएगा परंतु मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद भी आरोपी खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण नहीं हुआ l

ग्राम प्रधान संगठन ने सहसवान विकास खंड कार्यालय पर एकत्रित होकर बीते दिनों सभा हाल में बैठक करने की चेतावनी दी थी जिस पर खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा ने मीटिंग हॉल के मुख्य द्वार पर ताला डलवा दिया तथा चेतावनी दी ब्लॉक परिसर में किसी को भी बैठक एवं आंदोलन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती खंड विकास अधिकारी के इस हिटलर शाही निर्णय का ग्राम प्रधानों ने पुरजोर विरोध किया तथा कृषि कार्यालय पहुंचकर बैठक करते हुए जमकर हंगामा काटा तथा जिला अधिकारी से खंड विकास अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा का स्थानांतरण शनिवार तक नहीं हुआ तो सोमवार से ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे lबैठक में इस्लाम मुन्नालाल रामगोपाल रमेश कश्यप रामबरन कश्यप दुर्ग विजय सिंह राजेश जाटव रामखिलाड़ी यादव बंटी यादव दिनेश यादव सहित दोनों विकासखंड के दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित थे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!