इलियाना डिक्रूज ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुंबई बॉलीवुड अ‎भिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बेटे को जन्म ‎‎दिया है। उन्होंने सोशल मी‎डिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। उनके फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। इलियाना ने सोशल मीडिया पर बेबी की एक तस्वीर शेयर कर बच्चे की डेट ऑफ बर्थ भी बताई है। इस गुड न्यूज के बाद फैंस लगातार उन्हें मां बनने की बधाइयां दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार इलियाना ने 1 अगस्त, 2023 को बेटे को जन्म दिया, जिसका खुलासा उन्होंने अब किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी की एक झलक शेयर की, जिसमें वह सोता हुआ बेहद क्यूट लग रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का यूनिक नाम भी रिवील किया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे की जो फोटो शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा- ‘कोई भी शब्द ये नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। दिल भरा हुआ है’। यानी इलियाना ने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। बता दें कि कोआ नाम का अर्थ योद्धा या बहादुर, बहादुर साहसी और निडर होता है। इलियाना के मिस्ट्री मैन की पहचान का भी खुलासा हो गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। मिली विवाह रजिस्ट्री विवरण के अनुसार, इलियाना ने इस साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी रचाई थी। साथ ही यह भी खुलासा किया कि भले ही शादी की जगह और अन्य चीजों की कोई जानकारी नही हैं। माइकल के बारे में यह दावा किया कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले एक साल से रह रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें भी शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा डेट नाइट और एक दिल वाला इमोजी भी बनाकर शेयर ‎किया था।

Don`t copy text!