इमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ता का समाजवादी पार्टी ने हमेशा सम्मान किया है। सुरेंद्र सिंह वर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी परिश्रम इमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ता का समाजवादी पार्टी ने हमेशा सम्मान किया है। उक्त विचार वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा ने जिला पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव के स्वागत मे आयोजित समारोह में आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।पूर्व प्रमुख ने आगे कहा कि पार्टी हित में निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को जब पार्टी महत्वपूर्ण पद सौंप कर कार्यकर्ता को कर्तव्यनिष्ठा का तोहफा देती है तब कार्यकर्ताओं में जोश भी हर देती है पार्टी ने जो सम्मान और पद कामता प्रसाद यादव को दिया है या इसके पूरे हकदार थे इनको यह जिम्मेदारी देकर ईमानदार कार्यकर्ता का जो सम्मान किया है उसके लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कामता प्रसाद यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
 बताते चलें कल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की लगातार पिछले 25 वर्षों से सेवा कर रहे संघर्षशील कार्यकर्ता कामता प्रसाद यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया था उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आज जिला कार्यालय मे प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव को माला पहनकर गुलदस्ता भेंट करते हुए भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष चक्खन यादव, संतोष जयसवाल, अन्नू पंडित, ओमचंद्र यादव, अमर सिंह यादव, सभासद दीपक गुप्ता, सुरेश चंद्र गौतम, जिला सचिव सिराज उस्मानी, समीम चौधरी, अमित यादव आनंद, जिला पंचायत सदस्य लवली रावत, वेद प्रकाश रावत, राम लखन रावत, दिनेश पाल, प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष करन कुमार मिश्रा, सैयद मोहम्मद आरिज, नीलू वर्मा प्रधान, संदीप यादव प्रधान, कमलेश यादव प्रधान, जयकरन यादव प्रधान, विनोद वर्मा प्रधान, हारून किदवाई, दिनेश पाल, बलराम यादव, बृजेश यादव सभासद, अफजल, राजकुमार वर्मा, सुमित वर्मा, आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रधान लोगों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!