पीड़ित पति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। प्रसव के बाद हुई पत्नी की मौत का मृत्यु प्रमाण पत्र एव नवजात शिशु की मांग को लेकर पीड़ित पति ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। मामला थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी पीड़ित पति विष्णु कुमार पुत्र जयकरण मिश्रा का तीन वर्ष पूर्व गोंडा जनपद के थाना करनेलगंज के चंगरिया निवासी अवधेश कुमार की पुत्री दीपाली मिश्रा के साथ हुआ था गत 29 जून को प्रसव के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया तथा 30 जून को आपरेशन से पुत्र ने जन्म लिया पत्नी की देखरेख के लिए पत्नी की बड़ी बहन बेबी तिवारी पत्नी कृष्णा तिवारी थी तथा रात्रि मे पत्नी का वीगो निकल जाने से तबियत बिगड़ जाने पर मेडिकल कालेज लखनऊ मे भर्ती कराया गया लेकिन ससुरालीजन 4 जुलाई को गोमतीनगर निजी अस्पताल मे भर्ती कराया तथा 14 जुलाई को 6 लाख रुपये खर्च का बिल ससुराली जनो को सौपा तथा 16 जुलाई को साले ने बताया कि दीपाली की मृत्यु हो गयी अस्पताल से जब विवाहिता का शव निकाल
गया तो शरीर से बदबू आ रही थी ससुराली जन जबरदस्ती अपने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। विष्णु कुमार मिश्रा ने बताया की पत्नी की मौत के बाद जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्र व मेरे नवजात शिशु को ससुराली जन देने से इनकार कर रहे हैं । पीड़ित अपने नवजात शिशु और पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए जिला अधिकारी बाराबंकी से गुहार लगाई है ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!